रमना सीओ ने पीडीएस दुकान का किया जांच,स्पष्टीकरण पूछा

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।पंचायत के चट्टनिया टोला में स्थित पीडीएस दुकानदार रामस्वरूप राम पर लाभूको का अंगुठा लगाकर राशन नहीं देने के मामले में शनिवार को सीओ विकाश पांडेय ने सहायक गोदाम प्रभारी राहूल प्रकाश के साथ डीलर राम स्वरूप राम का गोदाम जांच किया| जांच के दौरान प्रमुख करुणा सोनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार भी उपस्थित थे| जांच के बाद सीओ विकास पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जांच के दौरान गोदाम में 32 बोरी गेहूं एवं 47 बोरी चावल फिलहाल पाया गया है| स्टॉक और वितरण पंजी से मिलन कराया जाएगा| उन्होंने कहा कि मार्च माह का राशन डीलर को ससमय निर्गत हो चुका है|राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभ 10 अप्रैल तक राशन का उठा निश्चित तौर पर कर ले अन्यथा राशन लेप्स कर जाएगी| लाभुक अगर वर्तमान डीलर से राशन का उठाव नहीं करना चाहते हैं| किसी दूसरे के डीलर से टैग होना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं| फिलहाल 4 अप्रैल को दुकान बंद रखने के मामले में डॉलर रामस्वरूप राम से स्पष्टीकरण की मांग की गई है| स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating