रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी
भवनाथपुर।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को भवनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय थाना पुलिस के इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,थाना प्रभारी रजनी रंजन, केतार थाना प्रभारी अरुण रवानी,खरौंधी थाना प्रभारी रवि केसरी,हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफी उल्ला अंसारी के साथ-साथ पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।फ्लैग मार्च भवनाथपुर बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील अरसली उतरी दक्षिणी,सिंदुरिया,कैलान होते हरिहरपुर इलाकों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उपद्रवियों को सख्त संदेश देना था कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।एसडीपीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि रामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखने की बात कही है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों को फैलने से रोका जा सके ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating