छपरदागा गांव निवासी प्रदीप यादव ने थाना में दिया आवेदन तीन लोगों पर षड्यंत्र के तहत जान मारने का प्रयास करने का लगाया आरोप

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव निवासी प्रदीप यादव ने रमना थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर षड्यंत्र के तहत जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराया है। आवेदन में प्रदीप यादव ने कहा है कि बुधवार की शाम में वह घर से अपने मोटरसाइकिल से रमना आ रहा था। इसी दौरान बुधनी बांध के पास पहले से खड़ी पिकअप बीआर 15ए 1116 मेरे पिछे पिछे आने लगा और 500 फीट पिछा करने के बाद जान से मारने के नियत से पिकअप को मेरे उपर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें वह घायल हो गया। हल्ला करने पर बहुत से ग्रामीण स्थल पर पहुंच गए। प्रदीप ने आवेदन में कहा है कि उस पिकअप में छपरदागा गांव निवासी स्व. जोखु प्रसाद यादव के पुत्री संध्या कुमारी, भाई अशोक यादव एवं गढ़वा थाना के बघौता निवासी जगेश्वर यादव के पुत्र सुनील यादव सहित दो अन्य लोग सवार थे। वहीं भागोडीह निवासी धनंजय कुमार सिंह द्वारा विधानसभा सभा चुनाव के समय जान से मारने की धमकी दिया गया था। घटना के बाद मेरे परिजन रमना अस्पताल के बाद गढ़वा अस्पताल इलाज के लिए ले गए। प्रदीप यादव ने मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating