प्रखंड में पेयजल किल्लत का मुद्दा उठा, प्रखंड कर्मी कार्यप्रणाली में लाएं सुधार : प्रखंड प्रमुख
विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख दीप माला कुमारी तथा संचालन बीडीओ सतीश भगत ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सीओ यशवंत नायक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, विधायक डॉ. लालमोहन शामिल हुए। बैठक में प्रखंड द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने भीषण गर्मी के कारण गांवों में हो रही पेयजल की समस्या को प्रमुखता से रखा। सदस्यों ने कहा कि लाखों रूपये की लागत से बने कई जलमीनार तथा चापाकल खराब है। ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। जिस पर प्रमुख और बीडीओ द्वारा खराब चापाकल का सूची बनाकर मांग की गई ताकि सूची पीएचडी को मरम्मती के लिए दिया जा सके। वही बीडीओ द्वारा 15वें वित्त की योजनाओं को ऑनलाइन करने, योग्य लाभुक के आवास का पैसा रिलीज करने का निर्देश कर्मियों को दिया गया। वही अवैध रूप से बालू का खनन तथा भंडारण पर शक्ति से रोक लगाने तथा प्रत्येक शुक्रवार को थाना दिवस पर ग्रामीण के विवादों का निपटारा करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रमुख द्वारा प्रखंड कर्मियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि कई पंचायत समिति सदस्यों की शिकायत है कि ब्लॉक में आने पर उन्हें कई कर्मी पहचानने से भी इनकार करते हैं। बैठक में बीडीसी छाया कुमारी, नजीर सुनील कुमार, सहायक रिजवान अख्तर सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating