विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल। मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को मेराल पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया रामसागर महतो के अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया। जिनका जॉब कार्ड में 100 दिन का हाजिरी होने पर मजदूरों को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर ऐसे 30 मजदूरों सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने कहां की यह दिन श्रमिकों और उनके अधिकारों के प्रति सम्मान और जागरूकता व्यक्त करने का दिन है। यह कार्यक्रम मजदूर आंदोलन की याद में मनाया जाता है जिसमें मजदूरों ने 8 घंटे के कार्य दिवस एवं सप्ताह में एक दिन की छुट्टी की मांग की थी। पंचायत के सभी वार्डो से 30 मजदूरों को चयनित किया गया था। लेकिन 12 मजदूर उपस्थित होने पर उन्हें अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जो लोग उपस्थित नहीं हुए थे उन्हें घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।
इन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
रानी कुवंर, शशिकांत गुप्ता,राही हुसैन, गोवर्धन महतो, महफूज अंसारी अखिलेश कुमार, रामप्यारी चौधरी, जाबिर अंसारी, सरफराज अंसारी, सियाराम कुमार, ज्ञान प्रकाश कुमार, जितेंद्र प्रसाद,
इस अवसर पर पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका, पंचायत सचिव राधा कुमारी, जनसेवक रामनाथ चौधरी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, उप मुखिया अली शेर अंसारी, पंचायत सहायक मसूद आलम, विनेश मेहता, देवव्रत कुमार रोहित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।



