0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second




अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना। रमना -धुरकी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया, जब पुस्तकें लेकर विद्यालय जा रही एक कमांडर सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में उच्च विद्यालय बरहिया के प्रधानाध्यापक राम लखन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में लदी कक्षा एक से दसवीं तक की पुस्तकें घटनास्थल पर बिखर गईं।जानकारी के अनुसार, राम लखन राम बीआरसी रमना से नामांकित छात्रों के लिए पुस्तकें लेकर अपने विद्यालय जा रहे थे। सिलीदाग-गड़ई मोड़ के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय आसपास मौजूद कई स्कूलों के शिक्षक जो छुट्टी के बाद वापस लौट रहे थे, तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल प्रधानाध्यापक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला और तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।इस घटना ने क्षेत्र में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि पुस्तकों को विद्यालय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विभाग और संवेदक की है, लेकिन यह काम शिक्षकों के जिम्मे डाल दिया गया है। इस घटना के बाद शिक्षक समुदाय में नाराजगी भी  देखी जा रही है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *