1 1
Read Time:2 Minute, 46 Second



अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– श्री बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी मिट्ठू जायसवाल के पिता व्यवसाई सह सामाजिक व्यक्ति अनिल जायसवाल (60 वर्ष) का निधन हो गया। लंबे समय से माउथ कैंसर से पीड़ित थे और रांची के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था,लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार की रात 9 बजे रांची अस्पताल से लौटने के क्रम में लातेहार के समीप उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से श्री बंशीधर नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

अनिल जायसवाल एक सहज-सरल स्वभाव, मिलनसारिता और सदैव दुसरो के लिए सहायता को तत्पर रहने वाले उनके व्यक्तित्व ने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। उनके असमय निधन से सभी लोग मर्माहत है, वे अपने पीछे एक दो पुत्र और दो पुत्री,पत्नी समेत भरा-पूरा, सुसंस्कृत एवं स्नेहिल परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर उनके सगे संबंधियों की भीड़ उम्र पड़ी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में से वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र कुमार चौबे, पत्रकार नीलू चौबे, तस्लीम खान सीनियर, जेएमएम नेता सूर्य देव मेहता,वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी,विक्की सिंह, डिक्कू सिंह,हृदयानंद प्रसाद कमलापुरी,शंभू नाथ सौदागर,उदय प्रसाद जायसवाल,प्रताप जायसवाल,डॉ संतोष कुमार,अंशु मेहता, बृजेश कुमार मेहता, पत्रकार अरमान खान,पत्रकार राशिद अनवर,पंकज कुमार सिंह हिमांशु प्रताप देव, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और ईश्वर से इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है। इधर उनका अंतिम संस्कार बनारस गंगा नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *