0 0
तीन बच्चों की मां अधेड़ प्रेमी संग फरार, Palamu News - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 46 Second

तीन बच्चों की मां को लेकर अधेड़ प्रेमी फरार, पति के मामला दर्ज कराने पर आरोपी प्रेमी के बेटों ने की हत्या करने की कोशिश, हालत गंभीर,

पलामू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला ज़िले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का है। जहां मुकेश कुमार मेहता नामक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले रवि पासवान और शशि पासवान पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा है कि चंद्रदेव पासवान नाम का व्यक्ति करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। इसका विरोध करने पर चंद्रदेव पासवान के दो बेटों ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया।

https://youtu.be/YduN-erof70

गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पत्नी के साथ इन दोनों युवकों के पिता चंद्रदेव पासवान का लंबे समय से प्रेम चल रहा था। एक सप्ताह पहले चंद्रदेव उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया।
इस बीच रविवार की सुबह आरोपी के दोनों बेटे घर पहुंचे। बातचीत के बाद मामले को खत्म करने के लिए महिला के पति को ही मारने की कोशिश की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress