ASI झारखंड चैप्टर और परमेश्वरी मेडिकल सेंटर की ओर से किया गया सफल ऑपरेशन ,10 ज़रूरतमंद मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन,
Read Time:3 Minute, 1 Second



गढ़वा। पलामू प्रमंडल के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल के तहत आज ASI झारखंड चैप्टर की ओर से परमेश्वरी मेडिकल सेंटर, गढ़वा में एक विशेष नि:शुल्क सर्जिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं ASI झारखंड चैप्टर के संयुक्त सचिव डॉ. कुमार निशांत सिंह की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें कुल 10 जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का सफल ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त में किया गया। इस विशेष शिविर में इंगुइनल हर्निया, हाइड्रोसील और अपेंडिसाइटिस जैसी सामान्य शल्य चिकित्सा से संबंधित रोगियों का इलाज किया गया। ऑपरेशन के लिए ASI झारखंड चैप्टर से अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिनमें शामिल थे:
1. डॉ. सुशील कुमार पांडेय
2. डॉ. संजय कुमार
3. डॉ. कुमार निशांत सिंह
4. डॉ. अमित कुमार
5. डॉ. राकेश तरुण
6. डॉ. नीतू सिंह (सहयोगी चिकित्सक)
सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह सहित सभी अनुभवी सर्जन डॉक्टर ने संयुक्त रूप से बताया कि यह इस प्रकार का पहला नि:शुल्क सर्जिकल कैंप है , जो पलामू प्रमंडल में पहली बार आयोजित हुआ, और वह भी गढ़वा के परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में। उन्होंने कहा कि यह पहल उन गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए की गई थी, जो आर्थिक अभाव के कारण महंगी सर्जरी नहीं करवा पाते।सर्जन टीम ने आगे कहा कि इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे , ताकि समाज के कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के सभी चिकित्सक, सहयोगी स्टाफ और व्यवस्थापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह कैंप वास्तव में समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो दिखाता है कि जब चिकित्सा सेवा समर्पण के साथ जुड़ती है, तो वह जीवन बदलने का काम करती है।



About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating