श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- युवा सम्राट भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव एवं झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने अजमेर शरीफ के दरगाह पर की चादरपोशी,मांगी देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ ।।
अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर:— झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी एवं युवा सम्राट भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव ने अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादरपोशी किया।नेताओं ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित मुल्क में अमन चैन, सुख,शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की दुआ माँगी।झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज हिंदुस्तान के राजा हिंद वाले हैं उनके दरबार से आज तक कोई खाली नहीं लौटा है उन्होंने गढ़वा जिला की खुशहाली सहित देशवासियों की आपसी भाईचारे अमन चैन तरक्की एवं हिफाजत के लिए दुआ मांगी।उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सभी लोगों की आस्था जुड़ी है ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल है।युवा सम्राट भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव ने कहा कि गरीब नवाज से सभी समुदायों की भावना जुड़ी हुई है। उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा सहित राज्य एवं देश में अमन चैन, शांति खुशहाली, तरक्की एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर दुआ मांगी यहां पर हर दिन लोगों के आने जाने का ताता लगा रहता है मौके पर युवा समाजसेवी महमूद आलम,मुमताज खान,लालबाबू खान,आलम बाबू,रितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating