।।गढ़वा के नए डीसी के रूप में दिनेश कुमार यादव ने लिया पदभार ग्रहण पूर्व उपायुक्त शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक पांडे ने सॉल्व बुक के देकर किया स्वागत ।।
अरमान खान की रिपोर्ट// गढ़वा:- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी #दिनेश_कुमार_यादव ने गढ़वा जिले के 33वें उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज मंगलवार को निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उपायुक्त वेश्म में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना प्रभार सौंपा। उपायुक्त, गढ़वा के कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपने सम्बंधित सम्पूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसके पश्चात नव नियुक्त उपायुक्त श्री यादव ने पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गढ़वा जिले के नए उपायुक्त मीडिया से भी मुखातिब हुए एवं कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना एवं आमजनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकताओं में होगा।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रविश राज सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating