स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर सिंह खरवार का मनाया गया शहादत दिवस
खरवार एकता संघ गढ़वा के तत्वधान में टाऊन हॉल गढ़वा के मैदान में पहली बार स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर सिंह खरवार का शहादत दिवस मनाया गया! मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय मिथलेश कुमार ठाकुर के द्वारा नीलाम्बर-पीताम्बर के प्रतिमा पर मालार्पण करके श्रद्धांजली अर्पित किया गया! तत्पश्चात मंच संचालन कर रहे जिला संयोजक-राजुरंजन सिंह ने महान क्रान्तिकारियों का विचार रख कर युवाओं में हौसला भरने का कार्य किया!इसके बाद खरवार लोक सेवक संघ के सचिव बसंत सिंह ने नीलाम्बर-पीताम्बर के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया!गढ़वा-रंका पूर्व विधायक माननीय श्री गिरिनाथ सिंह ने विकास का मूलभूत इकाई शिक्षा पर जोर देने की जरुरत बताई!वहीं खरवार एकता संघ गढ़वा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने नीलाम्बर-पीताम्बर खरवार की प्रतिमा टाऊन हॉल गढ़वा के मैदान में लगवाने के लिए पेयजल मंत्री को माँग पत्र सौपीं माननीय मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है!मंत्री जी याद दिलाते हुए बोले टाऊन हॉल का नाम शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के ही नाम पर रहेगा!कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खरवार लोक सेवक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया!इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष-तिलेश्वर सिंह,सचिव-अर्जुन सिंह, महामंत्री-लवकुमार सिंह एवं प्रखंड स्तरीये और पंचायत स्तरीये पदाधिकारीगण तथा सदस्यगण उपस्थित हुए!
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating