Read Time:1 Minute, 13 Second

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
झारखंड के तीन विधायक, जयराम महतो, विकास मुंडा और लुईस मरांडी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष के साथ स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आर्थिक स्रोतों पर चर्चा की.
80/20 नियोजन नीति पर चर्चा : जयराम महतो ने विधानसभा अध्यक्ष से 80/20 नियोजन नीति और अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा जमीन खरीदने संबंधी कानूनों पर जानकारी ली. विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी.
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के निर्देश पर ये तीनों विधायक अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. वे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के कामकाज और नीतियों का अध्ययन कर रहे हैं.
