झारखंड में हिट एंड रन मामलों में घायलों को होगा कैशलेश इलाज

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
हेमंत सरकार ने लिया अहम फैसला…
झारखंड में हिट एंड रन के मामलों में घायलों का कैशलेस इलाज कराने का प्रबंध किया गया है। केंद्र में पहले से ही यह योजना लागू है और अब इसी आधार पर राज्य में भी नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी की गई है। परिवहन विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
नोटिफिकेशन के साथ ही अस्पतालों का पैनल भी बन जाएगा। इस पैनल में जितने अस्पताल होंगे वहां सात दिनों तक घायलों के रहने पर कोई खर्च मरीज अथवा परिजनों को नहीं देना होगा। पैसा सरकार देगी। कोशिश की जा रही है कि घटनास्थल के आसपास ही अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया जा सके।
झारखंड में हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वप्रथम सरकार प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश में लगी हुई है। घटना के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा।
सात दिनों तक भर्ती रहने पर मरीजों अथवा उनके परिजनों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
परिवहन विभाग कोशिश कर रहा है कि पीड़ित अथवा उनकी ओर से कोई अन्य व्यक्ति शिकायत लेकर सही जगह पर पहुंचे ताकि उनकी मदद की जा सके।
ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया में कहीं कोई अड़चन ना आए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating