बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि बकरीद त्याग और समर्पण का त्योहार है,इसे सौहार्द्यपूर्ण वातावरण में मनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा रमना में सदियों से दोनो समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते रहे है, इस समृद्ध परंपरा को आगे भी बनाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाए,कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में नही ले।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे,ताकि समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों एवम भ्रामक खबरों से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया अजीत पांडेय एवम पूर्व विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विशेश्वर मेहता ने किया ।जबकि मौके पर एएसआई जय प्रकाश गुप्ता,मुखिया अनिता देवी, चुन्नु सिंह,जसवंत पासवान,मुन्ना सिंह,नसीरुद्दीन अंसारी,सुभान अंसारी,रामचंद्र राम,गुलाम अली अंसारी, डॉ पारस नाथ अमरेंद्र प्रजापति,रूपमरायण यादव,आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating