लिटल चैम्प फुटबॉल टुर्नामेंट का किया गया आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना ।लिटल चैम्प फुटबॉल टुर्नामेंट 2025 – 26 का पहला सीजन का आयोजन जामा दो उच्च विद्यालय रमना के स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। इस टुर्नामेंट में बच्चों ने खेल के साथ रिमझिम बारिश का आनंद भी खुब उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईईओ विजय पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विजय पांडेय ने कहा कि इससे पहले अंडर – 14 से ऊपर के बच्चों के बीच फुटबॉल टुर्नामेंट होता रहा है। लेकिन इस बार अंडर -12 के बच्चों के लिए लिटल चैम्प फुटबॉल टुर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। टुर्नामेंट का पहला मैच बालक वर्ग के बीच खेला गया। जिसमें मध्य विद्यालय रमना विजेता एवं मध्य विद्यालय सिलीदाग – एक उप विजेता बना। वहीं अंडर – 12 बालिका वर्ग का मैच में मध्य विद्यालय सिलीदाग – एक विजेता एवं मध्य विद्यालय टंडवा उप विजेता बना।
प्रतियोगिता के बाद बीईईओ विजय पांडेय एवं बीपीओ सुनीता कुजूर ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर चौबे, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुजूर, रवि कुमार, कंचन कुमारी, सरिता कुमारी विमल कुमार पटेल, संजय लाल मौर्य, अनिल कुमार एवं शिवकुमार सिंह आदि शिक्षक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating