कथावाचक के साथ दुर्व्यवहार की घटना को लेकर प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन


*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा की ओर से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई और उपायुक्त गढ़वा को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। महासभा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद ने किया। उनके साथ गढ़वा जिला महासचिव रंजीत यादव, सचिव अशोक यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार यादव, डंडई प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, उमाकांत यादव, विमलेश यादव, रविंद्र यादव, श्याम सुंदर यादव, पीयूष यादव समेत महासभा के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव ने कहा कि कथावाचक धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार समाज के लिए शर्मनाक है। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते इस घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा आगे एक व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रांतीय यादव महासभा ने जिला प्रशासन से मांग की कि वे तत्काल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही कथावाचकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
प्रतिनिधिमंडल ने इस ज्ञापन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि समाज अपने सम्मान और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं करेगा और संगठित रूप में हर मंच पर विरोध जताया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating