आज पुलिस केंद्र, गढ़वा में पुलिस अधीक्षक महोदय, गढ़वा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स, गढ़वा के सदस्यों द्वारा गढ़वा की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपने ड्यूटी के दौरान हमेशा तत्पर रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को इस…बारिश के मौसम में ड्यूटी के दौरान सहूलियत हेतु रेनकोट एवं छाता का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा, CCR सह यातायात प्रभारी, गढ़वा, सार्जेंट GP एवं MT तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स, गढ़वा के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।