एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं ने किया पौधारोपण


विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल : प्रखंड मुख्यालय स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी शामिल होकर सभी ने लगाए गए पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह कार्यक्रम जीवन में मां का स्थान तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जीवो के पोषण एवं संरक्षण में पेड़ पौधों के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के समक्ष बड़ी समस्या के रूप में खड़ा है इससे निपटने में पेड़ पौधों की भूमिका काफी अहम होती है। इसलिए सभी लोगों को पौधा लगाकर इस अभियान में भागीदार बनने की जरूरत है। श्री मिश्र ने विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अपने-अपने घरों में अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा उसे बचाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य अरुण राम तथा अमरेंद्र कुमार मिश्र ने जीवन में पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने अपने-अपने घर में भी मां के नाम पर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में शिक्षक के मृत्युंजय पांडे गौतम कुमार रामजीत शाह जयप्रकाश पांडेय अनिमा कुजूर देव कीर्ति टोप्पो, अंशु कुमारी, नासरीन, के साथ दीपिका कुमारी काजल कुमारी अमित कुमार मधु कुमारी मनीष कुमार प्रीति कुमारी ज्योति कुमारी तबस्सुम खातून स्वाति कुमारी गुलनाज फातमा साक्षी सुमन दुर्गा दत्त प्रजापति हिमांशु कुमार शशि सुहाना नाज राजप्रिया सन्ना प्रवीण आदि छात्र छात्राएं शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating