।। मझिआंव (गढ़वा):- पत्नी की हत्या के आरोप में एसएसबी जवान संजीव सिंह गिरफ्तार, छह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज ।।
✍🏻जिला ब्यूरो अरमान खान REPORT:-
मझिआंव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 निवासी और एसएसबी जवान संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पत्नी प्रिया कुमारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव निवासी मृतका के चाचा अनिरुद्ध सिंह उर्फ फुटक कुमार सिंह ने सोमवार को मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज एफआईआर में संजीव सिंह, उसके घर के पांच सदस्य, और गढ़वा परमेश्वरी
क्लिनिक के संचालक समेत कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए संजीव सिंह लगातार प्रिया को प्रताड़ित करता था। मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए संजीव सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का विषय बन गई है। पीड़िता के परिजनों ने न्याय की मांग की है और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating