विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । प्रखंड के हासनदाग पंचायत की मुखिया फुलमंती देवी ने बुधवार को 85 कांवरियों के जत्था को अंग वस्त्र देकर देवघर के लिए रवाना किया। नव युवक कांवरिया संघ के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी 85 श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना के साथ विदा किया। इस अवसर पर मुखिया ने श्रद्धालुओं से अपने घर परिवार के साथ पंचायत वासियों के सुख समृद्धि के लिए भी भगवान भोलेशंकर से अर्जी लगाने का आग्रह किया।
मौके पर मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, जेएमएम युवा अध्यक्ष अनिल चौधरी, शिवदत्त चौधरी, संतोष चौधरी, प्रणय चौबे, राजेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, बिनोद चौधरी, कांवरिया संघ से सुमेर चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, संजय चौधरी, लालमोहन चौधरी, छठन चौधरी, मानदेव चौधरी, मनोज चौधरी, देवकुमार पासवान, सहित बड़ी संख्या में लोग थे।








