डंडई निवासी किसान का बेटा निकाला जेपीएससी,गांव में हर्ष
रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट
डंडई प्रखंड के डंडई गाँव देवी धाम टोला निवासी प्यारी सिंह के पुत्र गौतम कुमार ने जेपीएससी के परीक्षा में 335 वां रैंक हासिल कर जिला प्रोबेशन पदाधिकारी पद के लिए चयन हुआ है। गौतम कुमार बचपन से ही मेधावी छात्र रहा था। उसके पिताजी और उसका बड़ा भाई कृषक है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास करने पर गौतम के स्वजनों सहित गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। लोग उसे और उसके परिवार के लोगों को बधाइयां दे रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि एक साधारण किसान का बेटा अपनी मेहनत के बदौलत अच्छे मुकाम तक पहुंचा है। इससे लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। गौतम कुमार ने बताया कि जेपीएससी की परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और परिश्रम के साथ की जाए तो निश्चित रूप से तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को सफलता मिलेगी। आज के परिवेश में जेपीएससी के शिक्षकों से ऑनलाइन तैयारी करना सहज है। तैयारी करने वालों को जज्बा और जुनून सकारात्मक रखना है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating