चिनिया प्रखंड के प्रतिनिधियों ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी को सौंपा मांग पत्र
Read Time:2 Minute, 45 Second

आज गढ़वा जिला के चिनियां प्रखंड अंतर्गत बिलैतीखैर पंचायत के मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा गढ़वा विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें प्रतिनिधियों के द्वारा चिनियां स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली के साथ-साथ बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई। साथ ही साथ पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु सरकार के माध्यम से फंड उपलब्ध कराने की बात कही गई।
चिनिया प्रखंड के प्रतिनिधियों ने चिनियां स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 24 घंटे एमबीबीएस डॉक्टर के पदस्थापन, अस्पताल में कम से कम तीन जीएनएम एवं तीन एएनएम, गर्भवती महिलाओं हेतु महिला डॉक्टर एवं नर्स, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन समेत अन्य उपकरण तथा अस्पताल की सुरक्षा हेतु दो सुरक्षा गार्ड के पदस्थापन की मांग की गई है। साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास हेतु वित्त आयोग के माध्यम से फंड दिलाने हेतु विधानसभा में मामला को उठाने की मांग स्थानीय विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी से जनप्रतिनिधियों ने किया।
जनप्रतिनिधियों के मांग के आलोक में विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वह सरकार के स्तर से पहल करने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही साथ आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विकास हेतु फंड मुहैया कराने के लिए मुखर तरीके से विधानसभा में आवाज उठाएंगे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating