कांडी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एसडीएम संजय कुमार ने औचक निरीक्षण
गढ़वा जिले के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कांडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। तो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया। छात्राओं ने एक से एक बढ़कर स्वागत गान से एसडीएम साहब का दिल जीतने का काम किया उन्होंने ने छात्राओं को दिल से धन्यवाद किया और कहा कि कांडी कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं में बहुत अच्छी लगन है इसी प्रकार से ध्यान देने की जरूरत है।इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था , पठन-पाठन एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी लिए एसडीएम ने बच्चियों से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।और बेहतर शिक्षा की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का घर नहीं बल्कि संस्कार अनुशासन और व्यक्तित्व का विकास का घर है। इसलिए सभी छात्राएं यहां अपनी शिक्षिकाओं की आज्ञा का पालन ठीक से इस प्रकार करें जैसे घर में अपने मां-बाप की आज्ञा का पालन करती हैं।
उन्होंने वार्डन एवं शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि बच्चियों की पढ़ाई व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा सभी पहलुओं पर सर्वोच्च प्राथमिकता से ध्यान देती रहेगी। इस दौरान उन्होंने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली निरीक्षण के दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी ने एसडीएम की एक सुंदर पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की।
एसडीएम ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ कांडी के थाना प्रभारी असफाक आलम, समाजसेवी शशांक शेखर, एएसआई मनोज राम, मौजूद थे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating