।। गढ़वा में व्यवसाई के घर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला रवि तिवारी गैंग का सदस्य अनुज तिवारी हुआ गिरफ्तार,छापेमारी जारी ।।
अरमान खान//गढ़वा:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक-05/09/2025 को समय करीब 18:50 बजे जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत नामधारी कॉलेज के पास पीयूष गुप्ता के घर में दुर्दांत अपराधी रवि तिवारी के द्वारा जान मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया था। उक्त घटना के त्वरित निष्पादन एवं रवि तिवारी एवं उसके गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा तकनीकी सहयोग पाते हुए अपराधी रवि तिवारी एवं इसके गैंग में शामिल लोगों के विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में आज इस घटना में संलिप्त एक अपराधी अनुज कुमार तिवारी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तथा इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा को बरामद किया गया। उल्लेखित घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। इस सम्बन्ध में गढ़वा थाना कांड संख्या-405/25 में कारवाई की गई है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating