मूसलाधार बारिश से दर्जनों घरों में घुसा पानी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।रविवार की अहले सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच-75 पर मडवनिया के जुड़वनिया मोड़ स्थित आधा दर्जन घरों में पानी घुस जाने से अफरा -तफरी मच गई। घर में वर्षा का पानी घुसने से नाराज रामजी राम और उनके परिजनों के रोड पर उतर जाने के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित परिवारों का कहना था कि एनएच 75 सड़क निर्माण कंपनी की ओर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए बगैर सड़क बना दिया गया है। साथ ही उनके अधिग्रहित किए गए मकान का मुआवजा भी नही दिया जा रहा है,जिस कारण बार-बार बारिश का पानी घरों में घुस जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी लोग समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे। इस बीच वहा पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार एवम मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार की पहल पर बीडीओ सह सीओ विकास पांडेय की ओर से जल निकासी के लिए सड़क के दोनो किनारे नाला निर्माण का प्रस्ताव एनएचआई को भेजे जाने के आश्वाशन के बाद लोग सड़क से उतरने को तैयार हुए ।इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात आंशिक तौर पर प्रभावित रहा है। इधर अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों की सूचना पर तत्काल पथ निर्माण कंपनी की ओर से जल स्तर कम करने के लिए पूर्व में लगाए गए ह्यूम पाइप को दो फीट और नीचे करने की करवाई जेसीबी के माध्यम से प्रारंभ कर दी गई थी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating