0 0
।। श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- शौच के लिए बाहर निकली युवती,घर को वापस नहीं लौटी, परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला कराया दर्ज ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 33 Second

✍🏻 अरमान खान//श्री बंशीधरनगर(गढ़वा): श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुलहुला निवासी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप कोलझिकी पंचायत निवासी अल्फाज अंसारी, पिता नवीर अंसारी पर लगाया है।
अपहृत की मां के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे उनकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी अल्फाज अपने एक साथी के साथ बाइक से आया और लड़की का अपहरण कर ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि जब अल्फाज के पिता नवीर अंसारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की गढ़वा में है, हालांकि सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।


परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी श्री बंशीधर नगर स्कूल में पढ़ाई करती थी। स्कूल के दौरान उसकी दोस्ती तनवीर अंसारी की बेटी से हुई और दोनों परिवारों में आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान बेटी की दोस्ती अल्फाज से भी हो गई। परिजन का आरोप है कि बातचीत के बहाने
अल्फाज ने मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि उनके पति  काम के सिलसिले में प्लांट में रहते हैं, जिससे घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल, श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपहृत किशोरी की तलाश में सक्रिय जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि नाबालिग लड़की को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress