मेदिनीनगर नगर निगम कर्मी वेतन बकाया को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सोनू जायसवाल की रिपोर्ट
नगर निगम मेदिनीनगर कार्यालय में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने और तीन माह से अधिक समय से कर्मियों व सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से नाराज सभी कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल को नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ़ मंगल सिंह तथा सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला।
हड़ताल के दौरान कर्मियों ने निवर्तमान उपमहापौर को अपना मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि तीन माह से ऊपर का बकाया वेतन नहीं मिलना गंभीर समस्या है। कर्मियों को बच्चों की फीस, लोन, बीमारी और त्यौहार के खर्चों के बीच बिना वेतन जीवन यापन करना कठिन हो गया है। सरकार को समय रहते इस गहन मुद्दे पर ठोस कदम उठाना चाहिए था, लेकिन पहल नहीं होने से कर्मी बाध्य होकर हड़ताल पर उतरे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मेदिनीनगर की स्थिति बिगड़ सकती है। शहर कूड़े के ढेर में बदल जाएगा और निगम से संबंधित सभी कार्य पूरी तरह बाधित हो जाएंगे, जिसका सीधा असर नगरवासियों पर पड़ेगा। उन्होंने मुख्य सचिव और वरीय अधिकारियों से अपील की कि निगम कर्मियों की मांगों को पूरा कर शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।
इस मौके पर विभिन्न वार्डों के पार्षद—धीरेंद्र पांडे, रौशन कुमार, कलाम, दिल्लू, इंद्रदेव राम, शकुंतला देवी, प्रकाश, अनूप कुमार सिंह, राजू राम, मनोज प्रजापति सहित कई पार्षद और बड़ी संख्या में निगम कर्मी उपस्थित थे। सभी ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि वे कर्मियों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating