0 0
Share
Read Time:2 Minute, 4 Second

पलामू में प्रेमी जोड़ों ने किया मंदिर में शादी

पलामू में प्रेमी जोड़ों ने मंदिर में रचाई शादी, प्यार की एक अनोखी कहानी पलामू जिला से आई है। एक दूसरे से बेतहां प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े एक दूजे के हुएं। पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने शादी की।

पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर दोनो बंधे शादी के बंधन में। आपसी रजामंदी के साथ भगवान को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ रहने का दिया वादा। आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना दोनो की शादी।

पलामू ज़िले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर एक प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में हो रहे शादी के अवसर पर वर-वधु पक्ष मौजूद रहे।

खाप कटैया गांव निवासी विकास कुमार उर्फ भोला का प्रेम प्रसंग उसी गांव की प्रियंका कुमारी के साथ काफी दिनों से चल रहा था। इस दौरान एक सप्ताह पहले दोनों घर से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने खोजबीन की और इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी थी।

शुक्रवार को वर और वधू पक्षों की रजामंदी से एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। इस शादी के साक्षी के तौर पर वर व वधू पक्ष के माता-पिता, भाई व परिजन मौजूद थे। शादी के बाद दोनो प्रेमी जोड़े खुश हैं।

 950 total views,  2 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *