भंडरिया प्रखंड के पंचायत कर चाली एवं भंडरिया में सोशल ऑडिट का पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड के पंचायत करचाली एवं भंडरिया में सोशल ऑडिट का पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सोशल ऑडिट टीम द्वारा एक सप्ताह से गांव में घुम कर मनरेगा से संचालित योजना के भौतिक एवं अखिलेश का सत्यापन किया गया । सत्यापन में बहुत ही योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पाई गई। उस शिकायत को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में रखा गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद जुरी जज एवं जुरी सदस्यों द्वारा मनरेगा कर्मियों पर करीब दस हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है । और अधुरी योजना को एक सप्ताह में पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जनसुनवाई में ऑडिट टीम के द्वारा बताया गया कि मनरेगा योजना में कार्य से अधिक राशि की निकासी कर ली गई है । कई अभिलेख अधूरी पाई गई ,योजना स्थान में बोर्ड नहीं लगा है ,अभिलेख में आमसभा पंजी का नहीं है, प्राक्कलन से अधिक राशि की निकासी किया गया है,टीसीबी में बगैर कार्य किए राशि की निकासी कर लिया गया है ,आदि मामला लाई गई थी । उनमें जूरी मोजेक किस्पोट्टा, सदस्य भरत लाल गुप्ता , नईम अंसारी,सुषमा टोप्पो, द्वारा दोषी कर्मीयो पर अर्थदंड लगाया गया । साथ ही अधूरी योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया । सूचना बोर्ड नहीं रहने और अधूरी अभिलेखों को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है । इस मौके पर पंचायत सेवक परमा राम ,रोजगार सेवकों अनिमा बाखला,दयाशंकर सिंह, विजय राम,नूरुल ऐन,कमरे आलम ,फिदा हुसैन ,वाजद्दीन अंसारी, सुनीत कुमार, मनोज शाखा ,गुप्तेश्वर केरकेट्टा सहित काफी लोग उपस्थित थे ।
फोटो:- जनसुनवाई में उपस्थित लोग।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating