धुरकी थाना परिसर में रामनवमी जुलूस को लेकर लिया गया समाजवादी निर्णय
ज़िला ब्यूरो अरमान खान
धुरकी थाना परिसर में रामनवमी जुलूस को लेकर लिया गया समाजवादी निर्णय
रामनवमी पूजा को लेकर थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बिडिओ सत्यम कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने, निर्धारित रूट पर अखाड़ा जुलूस निकालने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और स्थानीय लोगों का सहयोग लेने, हुड़दंगियों पर नजर रखने के साथ-साथ जुलूस में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं रहेंगे और जहां जुलूस का मिलान होगा वहां पर हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति नहीं होगी साथी शाम 6:00 बजे तक जुलूस का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा सरकार के सभी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रामनवमी पर्व का समापन करना है और असामाजिक तत्वों पर खास तौर पर ध्यान रखना है जो किसी भी रूप में किसी भी रूप में और किसी प्रकार से माहौल को बिगाड़ने का कोशिश कोई ना कर सके पुलिस बल के साथ साथ पूजा कमेटियों के लोगों को भी ध्यान रखना है आदि चर्चाओं पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे बिडिओ सत्यम कुमार ने पूजा के दौरान निर्धारित डेसिबल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र को बजाने का निर्देश देते हुए कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों और शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में आए लोगों से पूजा के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।वही मौके पर विस सूत्री अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक, सभी पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि दामोदर जायसवाल, रामस्वरूप गुप्ता,शैलेश यादव, राजा खान,रईस कौशर,संजय बैठा, गोपाल कृष्ण यादव, योगेंद्र यादव, मोबीन अंसारी, तेजू कोरवा, कोरवा,सुदर्शन प्रसाद गुप्ता,विमला देवी के साथ पंचायत के ग्रामीण लोग मौजूद थे,
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating