सपरिवार बंशीधर नगर पहुंचें गढ़वा DC रमेश घोलप
जिला ब्यूरो अरमान खान
बंशीधर नगर- गढ़वा जिला के नए जिलाधिकारी रमेश घोलाप ने सोमवार की सुबह सपरिवार बाबा बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन किया, बतौर डीसी इनका श्री बंशीधर नगर में पहला आगमन था।
बंशीधर भगवान की मूर्ति देखने के बाद रमेश घोलाप ने कहा कि हमने ऐसी सुंदर और मनमोहनी प्रतिमा पूरे विश्व में न कही देखी न सुनी,उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि जल्द ही इस मंदिर के विकाश के बारे में कुछ अलग सोचा जायेगा जिस से पूरे विश्व से लोग यहां आ सके और इस अलौकिक प्रतिमा का दर्शन कर सके, बंशीधर महोत्सव से संबंधित सवालों के जवाब में उन्होंने बताया की जल्द ही सरकार और पयर्टन विभाग को इस मामले के लिए चिट्ठी लिखी जाएगी और जवाब आने के बाद ही महोत्सव आयोजित कराने के सिलसिले में मामला साफ हो पाएगा।
इस मौके पर बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने सॉल ओढ़ा कर तथा बंशीधर राधिका भगवान की तस्वीर देकर उनका स्वागत किया।
उक्त मौके पर एसडीओ आलोक कुमार, बीडीओ श्रवण राम,थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार,सिटी मैनेजर रवि कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating