सडक हादसा मे विवाहिता की मौत,थाने में प्राथमिकी दर्ज

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । थाना क्षेत्र के रमना बाजार में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसे में हुई 22 वर्षीया विवाहिता संगीता देवी की मौत के बाद मृतका की मां संजू देवी ने रमना थाना में आवेदन देकर घटना के संदर्भ में प्राथमिक दर्ज कराई है| संजू देवी की ओर से दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि संगीता किसी निजी कार्य से बाजार गई हुई थी। सामान खरीदने के बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गढ़वा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है।
मृतका की मां संजू देवी ने आरोपी चालक एवं ट्रक मालिक बिहार के गया जिला अंतर्गत शेरघाटी के लालमोहन गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण उनकी पुत्री की जान गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating