।। श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- मोटरसाइकल और टेम्पो की टक्कर में एक बच्ची की हुई मौत,सात लोग जख्मी ।।
✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर बिन्धमगंज मार्ग पर नरखोरिया ग्राम के समीप एनएच पर विपरीत दिशा में आ रही मोटरसाइकिल एवं टेंपो की टक्कर में कुल 7 लोग जख्मी हो गये। जिसमें से एकही बाइक पर सवार पांच लोगों में से परी कुमारी उम्र लगभग 5 वर्ष की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विंधमगंज की ओर से टेंपो और नगर ऊंटरी की ओर से मोटरसाइकिल जा रही थी दोनों के बीच एन एच 75 पर नरखोरिया ग्राम के समीप आपस में टक्कर हो गए जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार 5 लोग एवं टेंपो सवार कुल 7 लोग पूर्ण रूप से जख्मी हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर ऊंटरी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के आने से पहले अपने वाहन से सभी घायल यात्रियों को अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है। जबकि एक को समाचार लिखे जाने तक मृत घोषित कर दिया गया था। घायलों में सलैया डीह विंधमगंज की एक महिला जिसका नाम अभी पता नहीं चल पाया है जबकि सलोनी कुमारी, पुरुषोत्तम पासवान, रंजन कुमार, सत्या कुमारी के नाम शामिल है ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating