।। श्री बंशीधर नगर:– राजकीय मध्य विद्यालय में D.E.O ने किया औचक निरीक्षण,विद्यालय प्रभारी ख़ुशदिल सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत ।।
✍🏻 ज़िला ब्यूरो अरमान खान ::
श्री बंशीधर नगर: राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कैशर रज़ा ने औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर विद्यालय के प्रभारी शिक्षक खुशदिल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय की उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, शिक्षण कार्य तथा स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत डी ई ओ कैशर रज़ा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और भोजन व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यालय की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों से भी बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई, भोजन और विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।
इस मौके पर शिक्षक रामलल्ला मिश्रा, शिक्षिका मीरा कुमारी, शिक्षक अनिल विश्वकर्मा, शिक्षक आफताब आलम, शिक्षक अनूप ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डी ई ओ ने विद्यालय के समुचित संचालन पर संतोष व्यक्त किया और बेहतर कार्य के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की साथ ही नवनियुक्त विद्यालय प्रभारी ख़ुशदिल सिंह को सकुशल संचालन करने की बधाई दिए ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating