।। श्री बंशीधर नगर:- थाना प्रभारी की पहल से एक साल बाद युवक के चेहरे पर लौटी खुशी,CEIR पोर्टल ने ढूंढ निकाला मोबाइल ।।
✍🏻जिला ब्यूरो अरमान खान ::
भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल पर नगर उंटारी थाना क्षेत्र के निवासी ओम प्रकाश पाल का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश पाल, पिता राजेंद्र पाल, ग्राम पिपरी कला, थाना विशुनपुरा के निवासी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उनका मोबाइल नगर उंटारी बस स्टैंड के आसपास कहीं गुम हो गया था। उन्होंने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर उंटारी थाना में इसकी सूचना दी थी।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बाद CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मोबाइल को भवनाथपुर क्षेत्र से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल आम जनता के लिए बेहद उपयोगी है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो वह CEIR पोर्टल पर अपनी मोबाइल की जानकारी अपलोड कर उसका लोकेशन पता कर सकता है।
थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तुरंत थाना को दें और साथ ही CEIR पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी मदद लें, ताकि मोबाइल की बरामदगी शीघ्र की जा सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating