पलामू में मिला बरवाडीह के जमीन कारोबारी का शव, हत्या की आशंका
बरवाडीह के एक युवक का शव मंगलवार सुबह पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। शव को देखकर लगता है कि युवक की हत्या कर शव को दिया गया होगा।
युवक की पहचान बरवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार गुप्ता का शव जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के जिनटांड़ -कोसियारा मार्ग के बगल में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। उसके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर शव की शिनाख्त हुई।
मौके पर पहुंचे एसआई नितिन पोद्दार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मृतक लातेहार के बरवाडीह का रहने वाला है। अरुण कुमार गुप्ता जमीन से जुड़े कारोबार के अलावा प्रखंड और अंचल कार्यालय में लोगों का निजी तौर पर काम करते थे।
वह सोमवार को घर से निकला, उसके बाद क्या हुआ, कहां गया और हैदरनगर कैसे पहुंचा, यह कोई नहीं जानता। आशंका है कि अरुण की हत्या कर उसके शव को एक वाहन में लाकर हैदरनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया।
Read Time:1 Minute, 50 Second