भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस कार्यालय में ध्वजारोहण कर निकाला शोभायात्रा
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
गढवा||भवनाथपुर में भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल कार्यालय पर प्रदेश के निर्देशानुसार भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले सभी कार्यकर्त्ताओं ने प्रातः 8बजे अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर किया, ततपश्चात् मंडल कार्यालय भवनाथपुर पर पहुंच कर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकताओं ने अपने पार्टी का ध्वजारोहण पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रदेव राउत जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कु यादव और मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने किया, झाँडोतोलन के पश्चात सभी कार्यकर्त्ता और नेता पार्टी मुख्यालय से थाना मोड़ चौक तथा पुनः कार्यालय तक शोभायात्रा और नारेबाजी करते हुए वापस लौटे, वापस लौटने के बाद सभी लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी का उदबोधन और पार्टी का सारगर्भित विचारो को सुना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कु यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पहड़िया, मनोज सिंह, विनय कु चौबे संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि और प्रखंड उपाध्यक्ष विपिन चौबे विधायक प्रतिनिधि और मंडल महामंत्री सुनील सिंह भानू गुप्ता, महेश पाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता, निरंजन पाठक, प्रदीप यादव, आतेन्द्र सिंह, नागेंद्र बैठा, धनंजय साह, सुनील राम, दिलीप पासवान, मुना भूयान, रामजीत सिंह, दीनानाथ सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating