तोरेलावा में 4.26 करोड़ की सौगात, डोमनी नदी पर पुल का शिलान्यास आज

चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा)। तोरेलावा के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी है। डोमनी नदी पर लगभग 4.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महत्वपूर्ण पुल का शिलान्यास आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। शिलान्यास का कार्य भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा किया जाएगा।
पुल निर्माण से तोरेलावा, आसपास के टोले और कई पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँच भी अब पहले से अधिक सरल और तेज़ होगी।
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर (सोनू) ने बताया कि यह पुल क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विधायक अनंत प्रताप देव लंबे समय से क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर सक्रिय रहे हैं, और यह पुल उसी कड़ी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating