बुल्का स्कूल में पाँच कक्षों का शिलान्यास

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय बुल्का के प्रांगण में चालीस लाख की लागत से बनने वाले पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव,जिप अध्यक्ष शांति देवी एवं वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने रविवार को सामूहिक रूप से पूजा- अर्चना शिलापट्ट का अनावरण कर किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि चुनाव में किए गए एक- एक वायदे को पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलव्ध कराने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है ।वर्ग कक्ष के निर्माण हो जाने से यहां के छात्र छात्राओं शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा होगी ।उन्होंने बगैर नाम लिए हुए कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि ने पंद्रह वर्षों तक विधायक रहने के बावजूद सिर्फ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। और अब मात्र एक वर्ष में ही हिसाब मांगते फिर रहे है। कहा कि मईया सम्मान व अबुआ आवास का जल्द पोर्टल खोलते हुए त्रुटि को दूर कर छूटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा।जिप अध्यक्ष शांति देवी कहा कि कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार छात्र छात्राओं से लेकर गरीब किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाए चला रही है।आने वाले वर्षों में विकास की नई लकीर खींचने का कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गांव गांव पहुंचकर जन समस्यातो का निदान कर रही है।.उन्होंने कहा कि विकास के रफ्तार जिस प्रकार बड़ी है उसे विपक्षी पचा नहीं पा रहे है।कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने किया.मौके पर मुन्ना पासवान, अनुज चंद्रवंशी,धनंजय साह,सुभान अंसारी,मंसूर अंसारी,फारुक अंसारी,लालमन मेहता,अनिल गुप्ता,संदीप कुमार,सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating