Read Time:1 Minute, 7 Second
पंजाब बैंक में केवाईसी कराने आई महिला की मंगलसूत्र हुआ चोरी
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से उचक्के ने एक महिला की मंगलसूत्र गले से लेकर फरार हो गया .महिला पुलिस को शिकायत की है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
समाचार के अनुसार खरौंधी प्रखंड के मेलवान गांव निवासी कौशल्या देवी पति वीर बहादुर विश्वकर्मा बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक में केवाईसी फॉर्म जमा करने आई थी इसी बीच फॉर्म जमा करने के दौरान किसी ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींच लिया. बैंक से बाहर आए तो देखा कि मेरा मंगलसूत्र गायब है.महिला सोर मचाई.मौके पर पुलिस पहुंची जांच कर रही हैं.