Read Time:1 Minute, 10 Second
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या- 01/26 (दिनांक 20 जनवरी 2026) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त दयाशंकर गुप्ता, पिता राम लगन साह, निवासी विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 117(2), 109, 132, 352, 351(2), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(e), 3(1)(r), 3(1)(s) के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जिसकी जानकारी विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने दी