0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । रोहिला  स्थित नंदू पाठक के आवास पर रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भुवन भास्कर के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ की गई। संचालन ब्रजेश मिश्रा ने किया|

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से रमना प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा कि समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक प्रखंड में इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में विकास पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र पाठक को सचिव बनाया गया। वहीं संजय पाठक (मानदोहर), संजय पाठक (मानपुर), रामशीष पाठक, प्रवीण पांडेय व रजनीश पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया।

ओमप्रकाश पाठक को उप सचिव, संतोष पाठक को कोषाध्यक्ष, अशोक पाठक को उप कोषाध्यक्ष तथा नीरज पाठक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में उमाकांत पाठक, रामचंद्र मिश्रा, बंशीधर पांडेय व वीरेंद्र पाठक को शामिल किया गया। बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *