खरौंधी: प्रखंड क्षेत्र के कुपा पंचायत के चौरिया गांव में एक शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वे दिवंगत शिवदयाल यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
धर्मराज पासवान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, मुखिया प्रमोद राम, झामुमो नेता मिथलेश राम, अजय चौधरी, अंतु पटेल, विगन बैठा, रिंकु बैठा सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
Read Time:1 Minute, 27 Second