मोहम्मद गंज स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव हेतु भाजपाइयों ने किया मांग
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी मोहम्मद स्टेशन पर 18635/36 रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव इस संबंध में कांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी किसान जिला अध्यक्ष रामलाल दुबे कांडी मुखिया विनोद प्रसाद व श्रीकांत पांडेय ने पलामू सांसद बीडी राम से मांग की है मांग पत्र के जरिए कहा है कि पूर्व मध्य रेल के डेहरी ऑन सोन गढ़वा रोड रेलखंड का मोहम्मद गंज अति महत्वपूर्ण स्टेशन है मोहम्मद गंज स्टेशन मोहम्मद गंज प्रखंड के अलावा हैदर नगर प्रखंड के बडंडा उंटारी रोड प्रखंड के सतबहिनी पंचायत गढ़वा जिला के मझीगांव प्रखंड मोरबे पंचायत संपूर्ण कांडी प्रखंड के सैकड़ों गांव के लोगों का रेल हेड है जहां अधिकतम आबादी मजदूर किसान वर्ग का है राज्य की राजधानी रांची इलाज सहित अन्य जरूरी कार्य से जाने के लिए प्रतिदिन एकमात्र उक्त ट्रेन है साथ ही सोन नदी पार बिहार राज के सोन नदी सीमावर्ती गांव के लोग भी रांची जाने के लिए मोहम्मद स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं मोहम्मद गंज स्टेशन पर सर्व सुलभ सुविधा उपलब्ध है पीआरएस यूटीएस काउंटर उपलब्ध रात जानकारी के अनुसार यात्री टिकट से प्रतिदिन औसतन एक लाख से अधिक राजसव की प्रति रेलवे को होती है ट्रेनों का जपला करीब 20 किलोमीटर और गढ़वा रोड करीब 30 किलोमीटर ठहराव है जहां से ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को निजी भाड़ा की वाहन से रिजर्व बुकिंग कार 500 से ₹1000 भाड़ा राशि के अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है इसलिए मोहम्मद अली स्टेशन पर 18635/36 रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करवाने की मांग की गई है
Read Time:2 Minute, 46 Second
