गढ़वा के युवक की उड़ीसा में हुई मौत, कमाने गए गढ़वा के युवक की मौत की खबर पहली नहीं है इस तरह मजदूरों के मौत की खबर आते रहती है.. जिले में रोजगार की कमी गरीबों को दूसरे प्रदेशों की ओर ले जाती है और इस तरह की अनहोनी घटना से पूरा परिवार टूट जाता है।
विशुनपुरा प्रखंड के चितरी गांव निवासी विनोद रजवार के 19 वर्षीय पुत्र राहुल रजवार की मौत उड़ीसा में मजदूरी करने के दौरान करंट लगने से हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल रजवार अपने घर से एक माह पूर्व उड़ीसा कमाने गया था।
उड़ीसा में मेडिभी एल कंपनी में कार्य करता था। कार्य करने के दौरान करेंट लग गया। करेंट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि कंपनी द्वारा एंबुलेंस से राहुल रजवार का शव भेजा गया है। शव एंबुलेंस से शनिवार की सुबह चितरी गाँव पहुंचा।
शव पहुँचते ही शव देखने के लिये लोगो की भीड़ लग गयी। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक राहुल रजवार के शव का अंतिम संस्कार बाकी नदी के तट पर किया गया। कंपनी के द्वारा एक लाख की राशि देने की बात कही गयी है।
मौके पर मौजूद अरुण कुमार यादव, विनय यादव, लाल बहादुर सिंह, मनोज कुमार यादव, अशोक कुमार, अखिलेश यादव, कामेश्वर रजवार, अमीत राम, निखिल रजवार, लालमणि यादव, सहित कयी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply