संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के निकट फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के द्वारा शनिवार को पनशाला खोला गया।
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर प्रांगण स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के निकट फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के द्वारा शनिवार को पनशाला खोला गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने फीता काट व वृद्ध रामप्रसाद राम को बताशा और शीतल जल पिलाकर किया। थाना प्रभारी योगेंद्र ने कहा कि इन दिनों तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में सभी लोगों को जल्दी-जल्दी प्यास लगती है। प्यास लगने पर प्यासे को पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे प्यासे लोगों के लिए फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के द्वारा पनशाला खोला गया है। ताकि प्यासा व्यक्ति अपना प्यास बुझा सके। इस कार्य के लिए ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों की प्रशंसा करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। ग्रुप के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से मेरा आग्रह है कि आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहें तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहें। मौके पर अविनाश कुमार, राहुल गुप्ता, दीपक पटेल, देव शर्मा, बब्लू कुमार, राजू कमलापुरी, सूचित सिन्हा, राजेंद्र कुमार, सुधाकर रवि, सचिन सिन्हा, आयुष कुमार, अंकित कुमार, शुभम जायसवाल, शशी कुमार, प्रवीण कुमार सहित ग्रुप के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating