प्रेमिका सहित 6 सहेलियों ने खाया जहर, 3 की मौत
प्रेमिका सहित 6 सहेलियों ने खाया जहर, 3 की मौत
शादी से इंकार करने पर छह लड़कियों ने खाया ज़हर!
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है यहां प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसकी सहेलियों ने जहर खा लिया,जिनमें से 3 की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की है।बताया जा रहा है कि एक साथ छह लड़कियों के जहर खाने से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। घटना की वजह पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़कियों ने इतना खौफनाक कदम उठाया।
इधर पुलिस ने बताया कि 6 लड़कियों ने जहर खाया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीन का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक बनीं हुई है। उधर, गांव में चर्चा है कि जान देने वाली लड़कियों में से एक अपने भाई के साले से प्यार करती थी। उसने अपनी सहेलियों के साथ लड़के के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे लड़के ने नकार दिया। प्रेमी के इनकार के बाद उसने जहर खा लिया। ये देखकर उसकी बाकी सहेलियां भी खुद जहर खा ली। उन्होंने भी बारी-बारी से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन लड़कियों की मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating