पलामू में रात्रि प्रहरी की चाकू मारकर हत्या
पलामू में रात्रि प्रहरी की चाकू मारकर हत्या
पलामू जिले में एक नेपाली नागरिक की हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। मरने वाले की पहचान लोकेंद्र बहादुर उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। वह हरिहरगंज बाजार क्षेत्र में नाइट गार्ड के रूप में सेवा दे रहा था। इसी दौरान मंगलवार की देर रात घटना को अंजाम दिया गया। मरने वाला व्यक्ति नेपाल के अच्छानु जिले का रहने वाला था। उसकी हत्या चाकू से मारकर की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ युवक 6 वर्षों से हरिहरगंज में रह कर नाइट गार्ड का काम कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिहरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से ठीक पहले की एक तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। रात करीब 2 बजे नेपाली व्यक्ति सड़क पर अपनी ड्यूटी के दौरान भ्रमण करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे बाद ही भूपेंद्र के हत्या की है। इलाके में लगे दूसरे और सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं दावा यह भी किया जा रहा चोरी के लिए आए किसी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है। सुरक्षा गार्ड के पेट में चाकू से वार किया गया है ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating