प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये हुआ ट्रांसफर
बंशीधर नगर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा श्री बंशीधर नगर के खाताधारक स्व उपेंद्र उरांव की विधवा सुमन देवी के बैंक खाते में बुधवार को शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये ट्रांसफर किया। साथ ही चेक का प्रतीक चिन्ह सौंपा। इसकी जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि उपेंद्र उरांव का निधन सड़क दुर्घटना में हो गयी। मौत से पहले उपेंद्र ने 12 रुपये का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का पॉलिसी खरीदा था। इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा सुमन देवी के नाम दो लाख रुपये का चेक दिया गया है। खाते में 200000 रुपये आने के बाद सुमन देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में मुझे दो लाख रुपये मिलेगा उम्मीद नहीं थी। मेरे पास एक रुपये भी नहीं था। इस परिस्थिति में मुझे 200000 रुपये का सहयोग मिला है। इससे अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर उनका भविष्य सवारूंगी। शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि बारह रुपये जो एक बहुत ही छोटी रकम है, इससे कोई भी खाताधारक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी खरीद सकता है। जो उसके व उसके परिवार की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति उत्तम है। सभी खाताधारक से आग्रह करते हैं कि कम से कम 12 रुपये की पॉलिसी अवश्य खरीदें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating